Independence Day: स्वच्छ भारत, GST से वोकल फॉर लोकल तक, लाल किले से मोदी ने किए ये एलान, जानें इनका क्या हुआ?

 

Independence Day 2023: देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने 10वीं बार देश को संबोधित किया। इन संबोधनों में पीएम स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, आयुष्मान भारत, वोकल फॉर लोकल, विश्वकर्मा सम्मान योजना जैसे कई अहम मुद्दों का एलान कर चुके हैं।



देश की आजादी को 76 साल हो गए। आज हम अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इसके बाद उनका संबोधन हुआ। इन 10 वर्षों में अपने संबोधनों में पीएम मोदी कई बड़ी घोषणाएं की हैं। आइए जानते हैं 10 साल में की गईं 10 अहम घोषणाओं के बारे में...


2014: स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया

2014 प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण था। भाषण के दौरान उन्होंने स्वच्छता के लिए स्वच्छ भारत अभियान शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही देश में निवेश को आकर्षित करने के लिए 'मेक इन इंडिया' पहल की शुरुआत भी की।


घोषणा के अनुरूप प्रधानमंत्री ने दो अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का आरंभ किया था। मिशन के तहत, दो अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भारत में सभी गांवों, ग्राम पंचायतों, जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ग्रामीण भारत में 10 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण करकेत स्वयं को 'खुले में शौच से मुक्त' (ओडीएफ) घोषित किया। 


वहीं 'मेक इन इंडिया' पहल की बात करें तो इसने निवेश एवं नवाचार को बढ़ावा देने, बौद्धिक संपदा की रक्षा करने और देश में विश्व स्तरीय विनिर्माण बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए प्रमुख नई पहलों की शुरुआत की। इस पहल नें भारत में कारोबार करने की पूरी प्रक्रिया को आसान बना दिया। नई डी-लाइसेंसिंग और ढील के उपायों से जटिलता को कम करने और समग्र प्रक्रिया में गति और पारदर्शिता काफी बढ़ी है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 'विश्व बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग 2020' में भारत 79 स्थान की छलांग लगाकर 142वें (2014) से 63वें (2019) पर पहुंच गया। नवीनतम रिपोर्ट में तीन वर्षों में 67 रैंक के सुधार के साथ भारत लगातार तीसरी बार शीर्ष 10 सुधारकों में से एक रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ